Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

सिराली मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी बस

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, मसनगांव। सिराली मार्ग पर कांकड़ वाले आम के पास सिराली से हरदा आ रही यात्री बस पलटने से कई यात्री घायल हो गए। सभी यात्रियों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। घायलों को संजीवनी 108 और डायल 100 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पिछले आठ दिनों में यह तीसरी घटना है। घटना के बाद ड्राइवर और हेल्पर बस छोड़कर भाग गए। सिराली हरदा मार्ग पर रोलगांव का पुल टूटने से बस को फेर लगाकर गंतव्य तक पहुंचना होता है। जिससे वह लेट हो जाते हैं। समय को कवर करने के लिए बस चालक बसों को अंधाधुंध गति से दौड़ाते हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। यात्री बसों में बैठने से पहले ही बस चालकों को धीमी गति से बस चलाने की कहते हैं, लेकिन चालक समय के चक्कर मे नहीं मानते, सिराली से हरदा आ रही बस की भी यही स्थिति थी। यात्रियों के समझाने के बावजूद बस चालक बस को अंधाधुंध गति से दौड़ा रहा था कि रेलवे फाटक पार करने के बाद बस को खंती में उतार दिया, जिससे बस पलट गई। इसे परिवहन विभाग और यातायात विभाग की लापरवाही कहें कि बस चालकों द्वारा जिस गति से बसों को दौड़ाई जा रही है उसके नियंत्रण पर अंकुश नहीं लगाने से यात्रियों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।

135 Views
What do you think?

Leave a Reply