यह बात गलत है !

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के खंडवा बायपास स्थित मदरसा रोड के पास का दृश्य है। जहां गर्मी के दिनों में यह नजारा आम हो गया है। जब, पेयजल आपूर्ति की दृष्टि से यहां टैंकर से पानी उपलब्ध कराया जाता है। इस दौरान टैंकर को सड़क के ठीक किनारे खड़े कर दिया जाता है। जिसके चलते सड़क पर आवागमन बाधित होता है। वहीं अप्रिय घटना का डर रहता है। बावजूद सुरक्षा के लिहाज से टैंकर को व्यवस्थित खड़े नही करते हैं, जो कि जोखिम के साथ साथ अन्य लोगों की परेशानी के समान है। जिसको लेकर लोग अब मुखर होने लगे हैं। क्योंकि टैंकर जहां आधी सड़क घेर लेता है। फलस्वरूप बड़े वाहन रेंगते हुए निकलते हैं। इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि टैंकर के पहुंचते ही पानी के लिये बड़े बुजर्ग व बच्चे भी दौड़ पड़ते हैं। जबकि बायपास पर हर एक सेकंड में तेज रफ्तार वाहन गुजरते हैं। ऐसे में अनहोनी का डर लाजमी है। वहीं इस तरह की लापरवाही को देखकर अन्य लोग भी कह उठते हैं, कि यह बात गलत है।

116 Views

Leave a Reply