14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती….. मुख्यालय पर विशाल रैली व जनसभा की तैयारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती एकजुटता पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में शनिवार को एक निजी होटल में एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा संगठन की बैठक संपन्न हुई। जिसमें महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के साथ साथ सामाजिकजन मौजूद रहे। इस मौके पर चर्चा उपरांत यह तय हुआ कि 14 अप्रैल को विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा, जो शहर के प्रमुख मार्ग से होकर गुजरेगी। इससे पहले स्थानीय वीर तेजाजी चौक पर विशाल जनसभा का आयोजन होगा। जिसमें संगठन के प्रखर वक्ता अपना संबोधन देंगे। संगठन के संभागीय अध्यक्ष राहुल पवारे ने बताया कि बाबा साहब की जयंती हर साल बड़े धूमधाम एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाई जाती है। इसी क्रम में इस साल भी भव्य आयोजन होगा। जिसमें शहर, कस्बा समेत दूरदराज गंावों से अंबेडकर के अनुयायी एकजुट होंगे। उन्होंनें यह भी कहा कि इसी दिन अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के मेधावी व होनहार छात्र-छात्राओं तथा पत्रकारगणों का सम्मान किया जाएगा। आदिवासी छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष लोकेश कलमें ने कहा कि अंत में कार्यक्रम स्थल से अंबेडकर चौक तक रैली जाएगी। वहीं डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली का समापन किया जाएगा। भीम आर्मी के संभागीय अध्यक्ष महेंद्र काशिव मेहरा की अगुवाई में गांव गांव प्रचार प्रसार कर कार्यकर्ताओं को मुख्यालय पर एकत्रित होने का आहवान भी करेंगे। बैठक में जयस जिलाध्यक्ष राकेश काकोडिया ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर भीम आर्मी जिला अध्यक्ष पंकज अंबेडकर, दिनेश मोहे अध्यक्ष अखिल भारतीय बलाई समाज, सुनील चौहान, एससी एसटी युवा संगठन के अध्यक्ष तरुण झिंझोरे, रामविलास कासडे, योगेश अटले, राम ओसले, रितेश चौरे, राकेश हुरमाले, विक्की चौरे, गोलू भवरे, ओमप्रकाश लोंगरे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

323 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!