अवैध शराब विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल ने बुधवार को मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने जिले के सिराली क्षेत्र के ग्राम रोलगांव, सुल्तानपुर, जूनापानी, आमासेल, मुण्डासेल, दीपगांव व धनकार में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 62 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 290 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 6 प्रकरण दर्ज किए गए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 41400 रूपये है।

0 Views

Leave a Reply