रोजगार मेला में 164 आवेदको का प्राथमिक चयन

अनोखा तीर, हरदा। बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरूवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरदा में एक दिवसीय रोजगार स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला ‘युवा संगम का आयोजन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि मेले में 8 कंपनियों ने भाग लेकर 164 आवेदको का प्राथमिक चयन कर उन्हें ऑफर लेटर प्रदाय किए। इनमें से 33 आवेदकों का अप्रेंटिसशिप के लिए चयन किया गया है। मेले में 265 आवेदकों ने अपना पंजीयन कराया। इस अवसर पर काउंसलर ज्योति तिवारी ने 25 युवक युवतियों की काउंसलिंग कर उन्हें व्यवसायिक मार्गदर्शन प्रदाय किया। इस दौरान स्वास्थ विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में 20 आवेदको का स्वस्थ्य परीक्षण भी किया गया।

0 Views

Leave a Reply