Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

हरदा डिग्री कॉलेज में रिसर्च पेपर के लिए वर्कशॉप का हुआ आयोजन

3 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय हरदा डिग्री कॉलेज द्वारा फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापकों के लिए रिसर्च वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें विशिष्ट रूप से इंदौर से रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ. आकांक्षा गुप्ता ने प्रायोगिक वर्णनात्मक एवं सर्वेक्षण कार्य से संबंधित रिसर्च पेपर के लिए परिकल्पना तैयार करना, सैंपल साइज अनुसार सांख्यिकीय विश्लेषण में पैरामीट्रिक एवं नॉन पैरामीट्रिक टेस्ट, डेटा की व्याख्या जैसे महत्वपूर्ण टॉपिक्स को विस्तार से समझाया। उदाहरण स्वरूप सैंपल रिसर्च पेपर्स भी प्रस्तुत करके शोध कार्य की बारीकियों एवं महत्ता को बताया। डॉ. आकांक्षा गुप्ता ने इस वर्कशॉप के समापन दिवस पर सभी प्राध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि रिसर्च वर्क शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कार्य है। जिससे सभी शिक्षकों को अपनी दैनिक कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाना चाहिए। यह रिसर्च कार्य हमारी व्यक्तिगत क्षमता का मूल्यांकनपत्रक साबित हो सकता है। महाविद्यालय की डायरेक्टर डॉ. अभिलाषा सिंहल ने बताया कि आने वाला शिक्षा का समय शोधात्मक शिक्षा का ही होगा इसलिए हमें अभी से अपने स्वयं के मूल्यांकन को बढ़ाने प्रयास करने होंगे। यह वर्कशॉप इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर आयोजित हुई जो आगामी रिसर्च पेपर लिखने में आपको सहायता करेगी। महाविद्यालय में एफडीपी गतिविधियों के अंतर्गत पूर्व से ही सभी सहायक प्राध्यापकों के लिए रिसर्च कार्य के लिए उपयोगी जानकारियां साझा की जा रही है। इन गतिविधियों में मुख्य रूप से महाविद्यालय की डायरेक्टर डॉ. अभिलाषा सिंहल ने एमएस एक्सल पर डेटा विश्लेषण करना, रिसर्च वर्क में उपयोगी डेटा कलेक्शन पर रिएक्शन स्केल को विस्तारपूर्वक समझाया। रिसर्च वर्कशॉप की पूर्व तैयारी में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक आशीष तिवारी कंप्यूटर विभाग द्वारा बेसिक एमएस एक्सल के बारे में सिखाया। सहायक प्राध्यापक अजय दीक्षित कंप्यूटर विभाग द्वारा सैंपल कलेक्शन हेतु गूगल फॉर्म तैयार करना, डेटा ट्रांसफर करना, सहा. प्राध्यापक कपिल कुमार दुबे वाणिज्य विभाग द्वारा डेटा की व्याख्या हेतु सांख्यिकीय मापक सूचकांक जैसे समांतर माध्य, मानक विचलन, सहसंबंध आदि को समझाया गया। महाविद्यालय में विगत एक माह से एफडीपी की विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं उसमें समस्त स्टॉफ के शारीरिक व बौद्धिक विकास के लिए योग व ध्यान शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका सुश्री सरिता शर्मा एवं सहायक प्राध्यापक नरेन्द्र खोरे द्वारा योग प्रशिक्षक की भूमिका का निवर्हन करते हुए योगाभ्यास व प्राणायाम कराया। जिसके समापन पर सभी स्टॉफ द्वारा पारस्परिक एकता एवं मिलनसार गुणों को दर्शाते हुए विभिन्न व्यंजन बनाकर टिफिन पार्टी का आयोजन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. गिरीश सिंहल ने इस नवाचार शिक्षा कार्य की सभी

306 Views
What do you think?

Leave a Reply