Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

वेब सीरीज टुकड़े-टुकड़े इश्क…. हरदा के कलाकार ने निभाया पुलिस का रोल

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कृषि, खेल समेत विभिन्न क्षेत्रों में हरदा का नाम गौरान्वित करने की कड़ी में हरदा का एक कलाकार वेब सीरीज़ में अहम रोल निभा रहा है। बेव सीरीज की मुम्बई के बाद अब उज्जैन और रतलाम में शूटिंग चल रही है। जो इन दिनों खासी चर्चाओं में है। जानकारी के अनुसार एसएस कटारिया एंटरटेनमेंट के बैनर तले वेब सीरीज टुकड़े टुकड़े इश्क की शूटिंग चल रही है। निर्देशक शैलेन्द्र सिंह कटारिया राजा ठाकुर लव जिहाद पर आधारित वेब सीरीज का निर्माण कर रहे हैं। जिसमें महाराष्ट्र समेत मध्यप्रदेश व राजस्थान के महत्वपूर्ण स्थान पर शूटिंग पर वेब सीरीज को मूर्तरूप देने का सिलसिला जारी है। इसी वेब सीरीज में हरदा के कलाकार संतोष कुमार भी नजर आएंगे, जो सीरीज में मुख्य किरदार के साथ पुलिस सब इन्सपेक्टर की भूमिका में हैं। उनके साथ मुंबई से पेरिस सिंह, कविता शुक्ला टाइगर, आकाश यादव, निर्भय , आदित्य सोलंकी, श्याम सुंदर सोनी, मनोज शर्मा और अनन्या कटारिया अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले निर्देशक राजा ठाकुर की फिल्म मेरी शान है वर्दी और हरिया रिलीज हो चुकी है। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा है।

213 Views
What do you think?

Leave a Reply