हजारों भक्तो ने एक साथ की मां नर्मदा माई की महाआरती 

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

विकास पवार बड़वाह – निमाड़ मालवा क्षेत्र की जीवनदायिनी माँ नर्मदा की जयंती महोत्सव पर शुक्रवार को बडवाह के नर्मदा तट मात श्री नर्मदे हर के जयघोष से गूंज उठा। हजारों की संख्या में माँ नर्मदा के भक्तों का सैलाब नर्मदा तट पर उमड़ा। स्नान ध्यान और विशेष अभिषेक पूजन के लिए आये भक्तों की संख्या से नर्मदा तट पट गया। माँ मेकल सेवा संस्था द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले सात दिवसीय आयोजन के रूप में नर्मदा जयंती मनाई जाती है। जिसमे प्रतिदिन सात दिन तक सुबह नर्मदा जी का विशेष पूजन अर्चन, कन्या भोजन, एवम संध्या को तट पर बनाये भव्य व आकर्षक मंच से संगीतमय आरती एवम भजन प्रस्तुत किये जाते है। जिसमे प्रतिदिन अधिक संख्या में भक्त आरती व भजनों का आनन्द लेते है। जयंती के अंतिम दिवस मां नर्मदा के जन्म के समय दोपहर 12 बजे निमाड़ मालवा सहित आसपास के क्षेत्रों से आये हज़ारो भक्तों की भीड़ नर्मदा जी की महाआरती में तट पर नजर आई। मां मेकल सेवा संस्था सहित भक्तों ने प्रातःकाल में सैकड़ों लीटर दूध से मां रेवा का दुग्धाभिषेक किया। दोपहर 12 बजे जैसे ही नर्मदा माई की महाआरती शुरू हुई तो हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। महाआरती के दोरान हेलीकॉप्टर द्वारा मंच व श्रद्धालुओं पर गुलाब के फूलों की वर्षा की गई। इस दोरान नर्मदा तट पर एक अलौकिक दृश्य देखने को मिला।जबकि कई स्थानों पर अनेक संस्था और परिवार सदस्यो ने भक्तों के लिए भंडारा प्रसादी वितरित की। नर्मदा तट के आसपास के आश्रमो में भी नर्मदा जयंती पर विभिन्न धार्मिक आयोजन व भंडारा प्रसादी का आयोजन हुआ । इन्दोर खंडवा रोड पर हजारों भक्तों के आने जाने के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर नगर के मुख्य चौराहे से नर्मदा घाट तक पुलिस बल तैनात किया गया ।जिससे जाम की स्थिति निर्मित नही हुई। घाट पर भी भक्तों की भीड़ के मद्देनजर आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए विशेष पुलिस बल तैनात रहा। साथ ही तट पर सीसीटीवी एवं ड्रोन कमरे के माध्यम से नज़र रखी गईं। नर्मदा जी के पूरे तटीय क्षेत्र में मां नर्मदा के भक्त भक्ति में लीन नजर आ रहे है।

291 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!