पुलिस पकड़ रही 320 और 385 रुपये वाले सट्टे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

सट्टे के मुख्य खाईवाल अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

अवैध धंधों में से पुलिस की गिनी चुनी कार्यवाही, बाक़ी बेख़ौफ़ संचालित

योगेन्द्र राजपूत, खिरकिया। छीपाबड़ पुलिस नए नए कारनामें करके इतिहास रच रही है। जहां एक ओर समाचार पत्रों में लगातार बड़े पैमाने पर अवैध जुआ सट्टा संचालित होने कि खबरें प्रकाशित कि जा रही है इन खबरों को सच साबित करते हुए पुलिस कार्यवाही तो करती है पर सिर्फ 320 रुपये व 385 रूपये का सट्टा पकड़कर अपनी ही पीठ थपथपाती है। छिपाबड़ थाना क्षेत्र में नगर सहित गांव गांव बड़े पैमाने पर जुआ सट्टा संचालित हो रहा है परन्तु पुलिस मात्र 320 रूपये का सट्टा पकड़ लेती है और उसे समाचार पत्रों में प्रकाशित करवा देती है। जबकि सट्टे जुएँ सहित अन्य अवैध काम करने वालो की कॉलर पर अभी तक पुलिस का पंजा नही जा रहा है। कार्यवाही करने में पुलिस इतने फूक फूक कर कदम क्यों रख रही है यह सोचने वाली बात है। जुआ, सट्टा, गांजा, अफ़ीम, सहित ऐसे कई लाखों रुपये के कार्य क्षेत्र में संचालित हो रहे है परंतु कार्यवाही 100 से 500 रुपये वाली की जा रही है। कहते तो यह है कि पुलिस के तंत्र सबसे मजबूत होते है लेकिन छीपाबड़ पुलिस के तंत्रों पर ना जाने किसने मंत्र फूक दिया है जिससे अवैध धंधे करने वालो का वह पता नही लगा पा रही है। अब देखना है कि आखिरकार कबतक इन कार्यो पर अंकुश लगा कर पुलिस आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लेकर बड़ी कार्यवाही को अंजाम देगी।

354 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!