Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
बैतूल

हमारे कटे बाल किसी के मायूस चेहरों की बनेंगे मुस्कान

3 min read
Text Size:

अनोखा तीर, बैतूल। कीमो थेरेपी की वजह से अपने बाल खो चुके कैंसर मरीजों का आत्मविश्वास लौटाने एवं उनके प्रति संवेदनशीलता के साथ कैंसर के प्रति लोगों को जागरुक करने की मुहिम के माध्यम से सैकड़ों लोग हेयर फॉर होप इंडिया एवं प्रोटेक्ट योर मॉम एशिया संगठन से जुड़ चुके है। दस वर्ष पहले कैंसर सरवाईवर प्रेमी मैथ्यू द्वारा कैंसर मरीजों के लिए हेयर डोनेश की सोच को आज पूरा विश्व अपना चुका है। बैतूल में भी बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति की अध्यक्ष एवं हेयर फार होप इंडिया की आऊट स्टेडिंग ब्रांड एम्बेसडर गौरी बालापुरे पदम के माध्यम से 200 से अधिक महिलाओं, बालिकाओं एवं पुरुषों ने 12 इंच हेयर का डोनेशन किया है। आज पूरा विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। ऐसे में बैतूल में भी 4 फरवरी कैंसर दिवस के अवसर पर 4 युवतियों ने कैंसर सरवाईवर्स के लिए 12 इंच हेयर डोनेशन कर मिसाल पेश की।

के एंड वाय मेकओवर कैंसर मरीजों का बना मददगार

जिले में वर्ष भर अब हेयर डोनेशन हो रहा है। श्रीमती पदम ने बताया जिले का प्रतिष्ठित ब्यूटी पार्लर के एंड वाय मेकओवर कैंसर मरीजों के लिए हेयर डोनेशन करने वाले डोनर्स के हेयर नि:शुल्क कट करता है। के एंड वाय मेकओवर के संचालक योगेश गढ़ेकर एवं कल्पना गढ़ेकर बताते है कि पार्लर में जब लम्बे बाल वाले लोग आते है तो उन्हें भी वे इस नेक काम के लिए पे्रेरित करते है। शनिवार को भी एक एमबीबीएस के लिए सलेक्ट हो चुकी प्रिंसी काले जब पार्लर पहुंची तो कल्पना ने उन्हें भी हेयर डोनेशन के लिए प्रेरित किया और प्रिंसी ने सहर्ष अपने 12 इंच हेयर दान कर दिए। रविवार सुबह कल्पना एवं योगेश ने चार युवतियों के हेयर कट किए। इस अवसर पर बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति की वरिष्ठ सदस्य मेहर प्रभा परमार ने बताया कि यह मुहिम वास्तव में मायूस लोगों को खुशियां बांटने का माध्यम है। वे स्वयं भी अपने हेयर कैंसर पीड़ितों के लिए दान कर चुकी है।

इन्होंने डोनेट किए हेयर

कैंसर दिवस के अवसर पर प्रदीपन संस्था की सदस्य दीपमाला खातरकर, रश्मि खातरकर, चारूलता वर्मा एवं खलिता विश्वकर्मा ने प्रदीपन संस्था की अध्यक्ष रेखा गुजरे की मौजूदगी में हेयर डोनेशन किया। चारु बताती है कि उन्होंने पहली बार अपने हेयर कट किए। दीपमाला दो वर्ष से डोनेशन के लिए अपने बालों की देखरेख कर रही थी। बहन को डोनेशन करता देख रश्मि ने भी आज हेयर डोनेट किए और जानकारी मिलने पर खलिता भी अपने 12 इंच बाल दान करने राजी हुई। इस तरह दो दिनों में 5 युवतियां कैंसर मरीजों का आत्मविश्वास बढ़ाने की जंग में उनकी हिम्मत बनी है। सभी का कहना है कि उनके कटे बाल फिर बढ़ जाएंगे लेकिन जो हेयर उन्होंने डोनेट किए है वह मायूस चेहरों की मुस्कान बनेंगे।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply