Skip to content
Thursday, 5 November 2026
भोपाल

कार्यकर्ताओं को अयोध्या में रामलला के दर्शन करवाएगी भाजपा, अलग-अलग शहरों से चलेगी ट्रेन, ऐसे होगा चयन

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब देशभर से श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। भाजपा भी अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को अयोध्या भेजेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं का चयन कर उनका पंजीयन किया जाएगा। फरवरी माह से मध्य प्रदेश से भी कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टोलियां बनाकर उन्हें अयोध्या भेजा जाएगा। इसके लिए मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों से ट्रेनें चलाई जाएंगी और कार्यकर्ताओं का पंजीयन कर प्राथमिकता के आधार पर अयोध्या रवाना किया जाएगा।

अयोध्या के लिए रेलवे आस्था स्पेशल चलाएगा। फरवरी माह से स्पेशल ट्रेन शुरू की जाएगी। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से फरवरी से मार्च तक आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना हैं। वहीं मध्य प्रदेश के भगवान से जुड़े धार्मिक पर्यटन स्थल चित्रकूट के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

मोहन कैबिनेट भी करेगी रामलला के दर्शन

चार मार्च को मोहन कैबिनेट जाएगी अयोध्या, करेगी श्री रामलला के दर्शन मध्य प्रदेश की मोहन कैबिनेट चार मार्च को अयोध्या जाएगी। प्रदेश के सभी मंत्री श्री राम लला के दर्शन करेंगे। वहीं प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से दस-दस हजार श्रद्धालुओं को पार्टी द्वारा अयोध्या धाम भेजा जाएगा। इसकी तैयारियां प्रारंभ हो गई है।

22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई। पूरे देश से लोग वहां इस अवसर का साक्षी बनने के लिए पहुंच रहे थे। भीड़ के कारण अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि जो जहां है वहीं मंदिरों में श्रीरामोत्सव मनाएं। इसका अनुसरण करते हुए मुख्यमंत्री दा. मोहन यादव से लेकर कोई भी बड़ा नेता अयोध्या नहीं गया। अब मध्य प्रदेश की मोहन सरकार चार मार्च को अयोध्या पहुंचेगी और सभी मंत्री श्री रामलला के दर्शन करेंगे।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply