Skip to content
Thursday, 5 November 2026
भोपाल

राजस्थान और MP के बीच नदी जल बंटवारे पर हुई चर्चा, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- लाखों किसानों का बदलेगा जीवन

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को राजस्थान के जयपुर पहुंचे जहां उन्होंने राजस्‍थान सरकार से दोनों राज्यों के बीच नदी के जल बंटवारे को लेकर चर्चा की।

वीरों री भूमि पर आपरो घणो घणो स्वागत सा!

पतित पावनी माँ नर्मदा की अविरल धारा से अभिसिंचित, बाबा महाकाल की पुण्य धरा मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव जी से जयपुर OTS निवास पर आत्मीय भेंट की।

पराक्रम, शौर्य और बलिदान की पावन धरा राजस्थान पधारने पर मैं उनका…

मीडिया से चर्चा में डॉ मोहन यादव ने कहा कि ‘राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार मिलकर हमारी नदियों के जल के बंटवारे को लेकर कुछ निर्णय करने जा रही हैं। यह निर्णय ना केवल दोनों राज्यों की बेहतरी के लिए होगा बल्कि इससे लाखों किसानों का जीवन भी बदलेगा

जयपुर दौरे पर मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉक्‍टर मोहन यादव ने राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच कई विषयों पर बातचीत हुई।

डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण आज जयपुर एयरपोर्ट पर देखा। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्रीजी ने अपने ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को पुनः एक नई ऊर्जा प्रदान की, नई दिशा दी। उन्‍होंने राष्ट्र के नवनिर्माण में रमे लोगों की प्रशंसा कर समस्त भारतवासियों को देश की प्रगति एवं उन्नति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया है। सीएम ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्रीजी आपके कुशल नेतृत्व में भारत प्रत्येक क्षेत्र में तीव्रतम गति से आगे बढ़ रहा है, हम सभी आपके मार्गदर्शन में देश को नव शिखर पर प्रतिष्ठित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

187 Views
What do you think?

Leave a Reply