Skip to content
Thursday, 29 October 2026
बैतूल

जिद हो तो ऐसी 27 साल रहे कुंवारे, 22 जनवरी के ही दिन अभिषेक ने की शादी

3 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, बैतूल। बैतूल के अभिषेक ने 27 साल पहले एक संकल्प लिया था। अब 22 जनवरी के दिन उनका यह अधूरा सपना पूरा हो गया है। इसके बाद अभिषेक ने शादी कर ली। लंबे इंतजार के बाद परिवार में बहू आई है। रामनगरी अयोध्या में रामलला विराजमान हो गए हैं। इसी के साथ उन लाखों लोगों का संकल्प पूरा हो गया जो हर पल इस सपने को साकार होते देखना चाहते थे। ऐसे ही एक युवा हैं बैतूल के अभिषेक जैन जिन्होंने 27 साल पहले महज 17 साल की उम्र में राम मंदिर निर्माण होने तक अविवाहित रहने का कठिन संकल्प लिया था। अब संकल्प साकार होने पर 22 जनवरी के ही दिन विवाह बंधन में बंध गए हैं। 17 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े बैतूल के अभिषेक जैन उन लाखों युवाओ के लिए एक मिसाल बन गए जिन्होंने अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। अभिषेक ने 27 साल पहले यह संकल्प ले लिया था कि जब तक अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर नहीं बन जाता वो अविवाहित रहेंगे। आज वो दिन आ गया जब एक तरफ अयोध्या में श्रीरामलला विराजित हो गए और दूसरी तरफ इसी मुहूर्त में अभिषेक 42 साल की उम्र में विवाह के बंधन में बंध गए। अभिषेक के अविवाहित रहने के फैसले से पहले तो परिवार के लोग काफी चिंतित रहे। लेकिन श्रीराम के प्रति अभिषेक की आस्था और संघ परिवार के नेतृत्व में उनकी कर्मठता को देखते हुए परिवार ने भी सब नियति पर छोड़ दिया था। अब अभिषेक की मां बेहद खुश हैं क्योंकि अयोध्या में श्रीरामलला विराजित हो गए हैं। इस बड़ी खुशखबरी के साथ ही घर में बहू का भी आगमन हो रहा है। अभिषेक जैन धर्म से हैं, जहां त्याग और तपश्चर्या बचपन से सिखाई जाती है। बस इसी शिक्षा ने अभिषेक को मजबूत बना दिया। रामनगरी अयोध्या में रामलला विराजमान हो गए हैं। इसी के साथ उन लाखों लोगों का संकल्प पूरा हो गया जो हर पल इस सपने को साकार होते देखना चाहते थे। ऐसे ही एक युवा हैं बैतूल के अभिषेक जैन जिन्होंने 27 साल पहले महज 17 साल की उम्र में राम मंदिर निर्माण होने तक अविवाहित रहने का कठिन संकल्प लिया था। अब संकल्प साकार होने पर आज यानी 22 जनवरी के ही दिन विवाह बंधन में बंध गए हैं। लंबे इंतजार के बाद 22जनवरी को श्रीरामलला अपने दिव्य स्वरूप के साथ अयोध्या में विराजित हो गए हैं। इसके साथ ही अभिषेक जैसे कई लोगों ने भी इस खुशी के साथ अपने जीवन के अधूरे पन्नों में रंग भरने की शुरुआत कर दी है।

272 Views
What do you think?

Leave a Reply