Skip to content
Thursday, 29 October 2026
राष्ट्रीय

भव्य मंदिर का निर्माण हुआ, अब भव्य भारत का निर्माण होगा: उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर:-उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि वर्षों की तपस्या, संघर्ष और त्याग के बाद श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का अवसर आया है। यह दिन देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा। आज करोड़ों लोगों की भावनाओं, शुभकामनाओं और आकांक्षाओं के प्रतीक भगवान राम के स्वरूप की अयोध्या के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई है। आज कोठारी बंधुओं की सबको याद आ रही है जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति दी। आज से भव्य भारत के निर्माण की शुरूआत हो रही है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल रीवा के पचमठा मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

आज पूरा देश राममय है

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आज पूरा प्रदेश और देश राममय है। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भजन, सुंदरकांड, श्रीरामचरित मानस के पाठ, कलश यात्रा और भण्डारे के आयोजन से आमजनता श्रीराम के प्रति अपनी आस्था और भक्ति को प्रकट कर रही है। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण और भगवान के स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा करके प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सनातन धर्म को नई ऊंचाई देने और देश को नई ऊर्जा देने का कार्य किया है। उप मुख्यमंत्री ने सभी को इस स्वर्णिम क्षण की बधाई दी।

अयोध्या में भगवान श्रीराम के स्वरूप की प्राण-प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सांसद श्री जनार्दन मिश्र, नगर निगम के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, स्थानीय जनप्रतिनिधि और उपस्थित जनों के साथ भगवान श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के सजीव प्रसारण को देखा। रीवा ज़िले में जगह-जगह भजन कीर्तन, भण्डारे का आयोजन करके लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई। रामधुन और जय श्रीराम के नारों की गूंज रही।

342 Views
What do you think?

Leave a Reply