Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय कार्यशाला संपन्न

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हरदा के शासकीय कन्या उ.मा.वि. हरदा में बुधवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड के संचालक प्रभात राज तिवारी उपस्थित थे। इनके अलावा कार्यक्रम में शिक्षा बोर्ड के सहायक संचालक श्रीराम वैद व सचितानंददास तथा अंकेक्षक विनय तिवारी भी शामिल हुए। कार्यशाला प्रात: 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित हुई। इस कार्यशाला में प्रदेश के 52 जिलों के एजुकेशन फार आल शाखा के प्राचार्य शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में आए सभी अधिकारियों का स्वागत हरदा की प्राचार्य श्रीमती गीता राठौर ने किया। इस दौरान प्रदेश के 52 जिलों से आए सभी प्राचार्य का स्वागत नोडल पर्सन हेमा मिश्रा, अजय गुप्ता, महेश पुनासे द्वारा किया गया। बैठक के बाद प्रदेश से आए हुए प्राचायों ने शासकीय कन्या उ.मा. स्कूल का निरीक्षण किया। कार्यशाला का संचालन श्रीमती मंजुलता खरे द्वारा किया गया।

296 Views
What do you think?

Leave a Reply