व्याख्यानमाला ११ फरवरी को

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। आगामी 11 फरवरी को चंद्रगोपाल जनक दुलारी परमार्थ ट्रस्ट का कार्यक्रम त्रिवेणी हाल मिश्रा पैलेस होटल में रखा गया है। इस ट्रस्ट की साधारण सभा में यह निर्णय लिया गया। जानकारी देते हुए ट्रस्ट के सचिव सुदीप मिश्रा ने बताया की होने जा रही इस व्याख्यान माला में दिल्ली से वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री और भोपाल से वरिष्ठ पत्रकार राकेश पाठक, बीबीसी लंदन से नरेश कौशिक, इंदौर से डॉक्टर सतीश शुक्ला अपना व्याख्यान देंगे। पूर्व सांसद और विधायक एवं पूज्य महात्मा गांधी के निजी सचिव प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रोफेसर महेश दत्त मिश्रा द्वारा संस्थापित यह ट्रस्ट प्रतिवर्ष व्याख्यान माला का आयोजन वर्ष 2007 से करता चला आ रहा है और गरीब विद्यार्थियों की फीस और पुस्तकों की व्यवस्था भी यह ट्रस्ट करता है। इस वर्ष होने जा रहा यह आयोजन उनका 100 वां जन्मदिन होगा।

Views Today: 2

Total Views: 120

Leave a Reply

error: Content is protected !!