-10 दिवसीय गणेशोत्सव का हुआ शुभारंभ
अनोखा तीर, हरदा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बागरुल, जिला हरदा में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना श्रद्धा व धूमधाम के साथ की गई। इसी के साथ संस्थान में 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर डाइट प्रांगण में गजानन की प्रतिमा स्थापित की गई। इस अवसर पर डाइट फैकल्टी सोहन वर्मा एवं श्रीमती अर्चना भैसारे विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्थान के डीएलएड प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आरती कर प्रसादी का वितरण किया। आगामी 10 दिनों तक संस्थान परिसर में प्रतिदिन सुबह-शाम आरती, भजन-कीर्तन और विभिन्न सांस्कृतिक व रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के दौरान संस्थान का पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।





