अनोखा तीर, हरदा। रविवार को भोपाल के जनजातीय संग्रहालय में मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग एवं आदिवासी लोककला एवं बोली विकास अकादमी के तत्वावधान में लोकनृत्य पर आधारित संभावना कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हरदा की सिंगर एवं लोककलाविद मिशा शर्मा एवं उनकी टीम ने मातृशक्ति प्रधान पारंपरिक गणगौर नृत्य की प्रस्तुति दी। यह नृत्य तीन कालखंड में प्रस्तुत किया गया, प्रथम अंतरंग दर्शक दीर्घा, द्वितीय बहिरंग दर्शक दीर्घा एवं तृतीय प्रस्तुति अंतरंग प्रदर्शनी दीर्घा में गणगौर नृत्य ने पर्यटकों का ध्यान आकर्षित किया। संग्रहालय में उपस्थित विदेशी पर्यटक भी नृत्य पर थिरक उठे, प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी। लोक गायिका मिशा शर्मा ने पारंपरिक निमाड़ी लोक गीत को गाया, उनकी शिष्याओं ने उनके गीत पर सुंदर मनमोहक गणगौर लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं हार्मोनियम पर सुमित शर्मा ने संगत की, ढोलक पर कृष्णा तिवारी एवं चंग पर माधव तिवारी ने संगत की। डांसरों की पारंपरिक वेषभूषा और मनमोहक प्रस्तुति की भी पर्यटकों ने जमकर प्रशंसा की।
गणगौर नृत्य पर थिरके देश-विदेश के पर्यटक

0 Views




