Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

फासीढाना के जंगल में तेंदुए ने किया गाय का शिकार

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, तामिया। जंगली हाथी के वन क्षेत्र से एसटीआर में जाने के बाद अब ग्रामीण इलाकों में तेंदुए की दहशत है। सोमवार की सुबह तामिया वन परिक्षेत्र मुख्यालय से लगभग 20 किमी दूर फासीढाना के जंगल में तेंदुए ने एक गाय का शिकार किया। तामिया वन परिक्षेत्र अधिकारी गुरुदयाल साहू ने ग्रामीणों और पशुपालकों को सतर्क रहने की सूचना प्रसारित की है।  वनरक्षक संतोष भलावी ने बताया कि कुआबादला बीट के ग्राम फासीढाना के वन क्षेत्र के कक्ष क्रमांक पी-212 में गाय के शिकार किये जाने की सूचना मिली। फासीढाना के निवासी शांतिलाल पिता बलकू भारती की गाय जंगल चरने गई थी, सुबह शिकार की खबर मिली। सूचना पर वनरक्षक संतोष भलावी, चौकीदार सुभाष कुमरे, कलीराम कुडापे ग्राम पहुंचे। ग्रामीणों को वन क्षेत्र में सतर्क रहने की सूचना दी गई है, वहीं पशुपालक को राहत दिलाने के लिए हिंसक वन्य प्राणी से जनहानि का प्रकरण पंजीबद्ध किया है। तामिया वनक्षेत्र के प्राकृतिक रहवास में तेंदुए अधिक संख्या में हैं। लगभग एक सप्ताह पूर्व तामिया के दलेल मार्ग और पहाड़ी में ढाबा चलाने वाले विकास उइके ने तेंदुए की मौजूदगी देखी थी। तामिया में जनवरी-फरवरी में भी आसपास के इलाकों में तेंदुए की खबरें चर्चाओं में थीं।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply