Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय की कृति ‘भारतीय कला और अंतरानुशासन को राजभाषा गौरव पुरस्कार

2 min read
Text Size:

-हिंदी दिवस पर नवी मुंबई में आयोजित समारोह में मिला प्रथम पुरस्कार

अनोखा तीर, हरदा। हरदा के प्रसिद्ध कलाविद एवं ललित निबंधकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय की कृति ‘भारतीय कला और अंतरानुशासन को हिंदी में मौलिक लेखन के लिए राजभाषा गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर को नवी मुंबई में आयोजित गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया। राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारत के गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस तथा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और श्रीमती सुनेत्रा पवार भी मौजूद रहे। श्री नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को उनकी कृति ‘भारतीय कला और अंतरानुशासन के लिए हिंदी में मौलिक लेखन की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय तथा बी. संतोष द्वारा प्रदान किया गया। श्री उपाध्याय के विदेश में होने के कारण उनकी ओर से उनकी पुत्री डॉ. नेहा उपाध्याय व्यास ने समारोह में पुरस्कार ग्रहण किया। हरदा के साहित्य, कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने श्री उपाध्याय को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी है। उनकी इस उपलब्धि से हरदा का साहित्यिक और सांस्कृतिक गौरव भी बढ़ा है।

60 Views
What do you think?

Leave a Reply