उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को गैस सिलेंडर का वितरण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को जिले के ग्राम रहटगांव पहुंची। रहटगांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में सांसद डीडी उइके शामिल हुए। सांसद श्री उईके ने उज्जवला योजना के तहत हितग्राहियों श्रीमती शिवकुमारी बाई एवं लता बाई को मौके पर गैस सिलेंडर का वितरण किया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को खाद्य विभाग के अधिकारियों ने उज्जवला योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। सांसद श्री उईके ने इस अवसर पर कहा कि नागरिकों को पात्रता अनुसार योजनाओं का लाभ दिलाने और सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की गई है। यह यात्रा आगामी 26 जनवरी तक लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से देश के करोड़ों परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधरी है। इसके अलावा शनिवार विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले के ग्राम नजरपुरा, पांढरमाटी, नीमखेड़ामाल, बम्हनगांव व धनवाड़ा पहुंची। संकल्प यात्रा के दौरान सभी ग्रामों में स्कूली छात्राओं व महिलाओं ने कलश यात्रा आयोजित की। यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वस्थ बालक प्रतियोगिता आयोजित की गई। यात्रा के दौरान किसानों के समक्ष खेतों में ड्रोन के माध्यम से नेनो यूरिया छिड़काव के संबंध में प्रदर्शन कर बताया गया और किसानों को मिट्टी परीक्षण से संबंधी सोइल हेल्थ कार्ड प्रदान किए गए। कार्यक्रम में ग्रामीणों को भारत सरकार की ओर से प्राप्त केलेण्डर वितरित किए गए। यात्रा के साथ चल रहे प्रचार वाहन का स्थानीय ग्रामीणों ने स्वागत किया तथा वाहन में लगे एलईडी टीवी पर विकास कार्यों पर केन्द्रित फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। शिविरों में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत चयनित हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए तथा योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक ग्रामीणों से योजनाओं के आवेदन भी भरवाये गए। यात्रा के दौरान ग्रामीणों को विकसित भारत बनाने का संकल्प दिलाया गया। शिविर में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर गांव के मरीजों को दवाईयां दी गई।

106 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!