अनोखातीर, हरदा। हरदा मिडिल स्कूल ग्राउंड पर मिक्स जेंडर क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर 16 के मैच का आयोजन किया गया। जिसमें रहटगाव, कायदा, सिराली, हंडिया, हरदा से 16 टीमें पहुंची हैं। आज के मैच में इन 16 टीमों ने मिडिल स्कूल ग्राउंड पर एक दूसरे को टक्कर दी। अद्भुत और अनोखा समावेशी कप का सिनर्जी संस्थान द्वारा आयोजन किया जा रहा है, जो समाज में समानता को बढ़ावा देने का एक कदम है। इस समावेशी कप में एक टीम में 4 लड़के और 7 लड़कियां खेल रही हैं। इस टूर्नामेंट के माध्यम से यह संदेश दिया कि खेल न केवल मनोरंजन है, बल्कि एक सामाजिक परिवर्तन का भी साधन है। इस दौरान जो उत्साह और ऊर्जा देखी गई, वह एक सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाता है। समाज में लड़कियों के खेलने को लेकर अभी भी कई धारावाहिक मान्यताएं हैं, लेकिन यह टूर्नामेंट इसी सोच को बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लड़कियों का प्रदर्शन न केवल मैदान में, बल्कि समाज में भी एक नई सोच की बुनियाद रख रहा है। 3000 हजार से अधिक दर्शक इन मैचों के साक्षी रहे।
आज के मुकाबले इस प्रकार रहे
पहला मैच- छिरपुरा और निमाचा के बीच हुआ जिसमें 61 रन का टारगेट रखा। जिसमें प्रियंका 34 रन के सहयोग से निमाचा ने यह मैच 8 विकेट से जीता। दूसरा मैच हंडिया व जवारदा के बीच रहा। जहां जवारद ने 58 रन का टारगेट दिया। जिसे हंडिया ने कीर्ति निकुुम की धुंआधार 21 के सहयोग से 8 विकेट से जीता। तीसरा मैच खिरकिया व उंढाल के बीच हुआ, जिसमें शिवानी की कसी हुई बोलिंग व शानदार वेटिंग के दम पर उंढाल ने 9 विकेट से मैच जीत लिया। चौथा मैच गोमगांव व बोरपानी के बीच खेला गया। जिसमें बोरपनी के 45 रन के लक्ष्य को गोमगांव शरद की 28 रन की पारी की मदद से 4 ओवर में हासिल किया। पांचवा मुकाबला जोगा व केलझिरी के बीच रहा। जिसमें जोगा टीम के 90 रन के टारगेट को केलझिरी नहीं बना पाई। छटा मुकाबला चिराखान ने खात्माखेड़ा को 61 रन का टारगेट दिया। जिसका पीछा करते हुए खात्माखेड़ा 40 रन ही बना पाई। सातवां मुकाबला सिराली ने खोड़ेबोड़े को 102 रन का टारगेट दिया। जिसमें कंचन के 90 रन का योगदान रहा। जिसका पीछा करते हुए खोड़ेबोड़े 85 रन ही बना पाई। आठवा मैच केली व खेड़ीपुरा के बीच रहा। जहां केली ने 38 रन का टारगेट दिया, जिसका पीछा करते हुए खेड़ीपुरा ने 4 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। इस मौके पर संस्था सचिव विमल जाट, संस्था संस्थापक विष्णु जायसवाल, स्वस्थ विभाग से टीम एवं कला संवाद के फाउंडर अकरम, स्वास्थ चेम्पियन कार्यक्रम से आरिफ खान, युवालाय कार्यक्रम से रवि राजपूत, सलमान शाह, नसीर उड़ान टीम से श्रुति, तरन्नुम संजू, जन प्रथम फैलोशिप प्रोग्राम लीडर रितेश गौर, ग्राम जोगा के सरपंच उषा बाई केवट, रामविलास शामिल रहे।
Views Today: 2
Total Views: 148

