अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

अनोखा तीर, हरदा। अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार एवं अनुपमा चौहान ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण इवने, एसडीएम हरदा अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी शैलेंद्र बड़ोनिया सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में ग्राम बघवानी निवासी मोहनलाल ने आवेदन देकर बच्ची के इलाज के लिए सहायता की मांग की, जिस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए गए। ग्राम टेमागांव निवासी रामबाई ने नक्शा दुरुस्त कराने तथा रास्ते का निराकरण कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर तहसीलदार रहटगांव को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में ग्राम जलोदा के ग्रामीणों ने आवासीय पट्टा उपलब्ध कराने की मांग की, जिस पर एसडीएम टिमरनी को आवेदकों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए गए। ग्राम पाढरमाटी निवासी प्रमोद बड़ोदिया व ग्राम ढेगा निवासी तुलसीराम कलमे ने आवेदन देकर ठेकेदार द्वारा मजदूरी का भुगतान न करने के संबंध में शिकायत की, जिस पर श्रम पदाधिकारी हरदा को आवेदकों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए गए।

0 Views

Leave a Reply