Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
हरदा

शहर की जनता त्रस्त, नगर पालिका प्रशासन मस्त

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। हरदा नगर पालिका की लापरवाही से शहर की जनता त्रस्त हो चुकी है। सफाई व्यवस्था हो चाहे जल वितरण, एक तरफ भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति करती है लेकिन आज सैकड़ों गाय सड़कों पर घूम रही हैं, सड़कों पर प्लास्टिक की पन्नियां खा रही हैं, लोगों का रास्ते से निकलना मुश्किल हो रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम सांई ने जारी प्रेस नोट के माध्यम से कहा कि हरदा के वार्ड नंबर 31 में जो मुक्तिधाम के पास शहर का कचरा डंप किया जा रहा है, उससे 10 गांव के लोगों का आवागमन होता है, उनका वहां से निकलना मुश्किल हो रहा है। नहालखेड़ा रोड पर रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। अगर दो दिन में नगर पालिका प्रशासन ने व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो जिला कांग्रेस बायपास रोड नाके के पास चक्काजाम करेगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं नगर पालिका प्रशासन की रहेगी।

4 Views
What do you think?

Leave a Reply