अस्पताल प्रबंधन को डेडबॉडी डीपफ्रिज क्रय करने सौंपी राशि  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, बनखेड़ी। हॉस्पिटल बनखेड़ी में लंबे समय से डेडबॉडी रखने डीप फ्रिज की आवश्यकता महसूस की जा रही थीं। अभिव्यक्ति गु्रप बनखेड़ी द्वारा उक्त शव रेफ्रीजरेटर की बनखेड़ी हॉस्पिटल में उपलब्धता हेतु 45 हजार रुपए की नगद राशि दान की गई। अगले सप्ताह से यह सभी क्षेत्र के लिए यह सेवा उपलब्ध रहेंगी।

इसलिए था आवश्यक –

कई बार पार्थिव शरीर को बाहर से लाकर अगले दिन अंतिम संस्कार तक रखने या शिनाख्त न होने की दशा में शव को सुरक्षित रखने में परेशानी होती रही हैं। अभिव्यक्ति गु्रप के अध्यक्ष उमेश भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा अभिव्यक्ति गु्रप से जनहितैषी अपेक्षा की गई थीं। बनखेड़ी बीएमओ डॉ.आरएस परिहार एवं डॉ.संजीव मिश्रा ने व्यक्तिगत रुचि लेते हुए अभव्यक्ति गु्रप के सौजन्य से उक्त पहल की। नगर के लोगों ने उक्त कार्य हेतु समस्त अभिव्यक्ति गु्रप परिवार एवं स्वास्थ्य महकमें को साधुवाद दिया। दान राशि को अस्पताल प्रबंधन को देते वक्त अभिव्यक्ति गु्रप के सभी सदस्य मौजूद रहे।

119 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!