Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से किया स्वागत

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा का भाजयुमो परिवार द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। श्री जेवल्या ने बताया कि युवा मोर्चा परिवार द्वारा कमलकुंज भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा का सभी पदाधिकारियों ने स्वागत कर अध्यक्ष को अपना परिचय दिया। जिलाध्यक्ष श्री वर्मा द्वारा युवा मोर्चा परिवार का आभार व्यक्त कर कहा कि हम सब को आगामी लोकसभा चुनाव में जुटना है और फिर केंद्र में मोदी सरकार बनाना है। इस अवसर परभाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पटेल, संदीप विश्नोई, जिला मंत्री रोहित लाठी, शशांक बादर, जिला मिडिया प्रभारी राजू सिरोही, रवि मातवा, खिरकिया नगर मंडल अध्यक्ष शुभम राठौड़, टिमरनी मंडल अध्यक्ष गजेंद्र मौर्य, खिरकिया मंडल अध्यक्ष मुकेश गुर्जर और युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

160 Views
What do you think?

Leave a Reply