सप्ताहिक अभियान…. विभागीय आदेश के चलते नपा ने छेड़ा अभियान  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। 22 जनवरी को अयोध्या स्थित नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चलते शहर से लेकर कस्बा एवं गांवों तक इस भव्य अनुष्ठान की धूम है। इसी क्रम में राज्य शासन के नगरीय प्रशासन ने विभागीय अमले को मैदानी स्तर पर आवश्यक इंतजाम के लिये पाबंद किया है। जिसका जमीन पर असर दिखाई देने लगा है। स्थानीय गुप्तेश्वर मंदिर समेत विभिन्न धर्मिक स्थानों पर शनिवार को विशेष सफाई अभियान प्रारंभ कर दिया है। यह अभियान मठ-मंदिर समेत विभिन्न सार्वजनिक स्थलों के अलावा सभी वार्डो में चलाया जाएगा, ताकि 22 जनवरी से पहले शहर सहित धार्मिक स्थलों की तस्वीर बदली जा सके। इसके अलावा अन्य बिन्दूओं पर फोकस कर उनके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्य नपा अधिकारी कमलेश पाटीदार ने बताया कि विभागीय आदेश के परिपालन में स्वच्छता अमला जुट गया है। स्वच्छता अमले ने पहले दिन गुप्तेश्वर मंदिर परिसर, खेतवाली माता मंदिर, मीडिल स्कूल स्थित हनुमान मंदिर , गणेश मंदिर टांक चौराहा एवं अजनाल नदी के किनारे शनि मंदिर और शंकर मंदिर के आसपास सघन स्वच्छता अभियान चलाया है। अभियान में शामिल जनस्वास्थ्य कर्मियों को जैकेट , ग्लब्स उपलब्ध कराएं हैं। श्री पाटीदार ने बतया कि पूरे एक सप्ताह चलने वाले इस अभियान में सभी धार्मिक स्थलों सहित सार्वजनिक स्थानों पर विशेष साफ-सफाई के साथ नियमित सफाई जारी रहेगी। इस बारे में सफाई दरोगा संदीप कलौसिया ने बताया कि शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों को चिन्हित कर उनके आसपास विशेष सफाई की जा रही है। साथ ही ऐसे स्थान भी शामिल हैं, जहां रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं दीप जलाने जैसे कार्यक्रमों की संभावना है। सार्वजनिक स्थलों में नया बस स्टैंड , रेलवे स्टेशन, खेल मैदान, शासकीय अस्पताल, सभी पार्क तथा प्रमुख चौक-चौराहें व सड़के शामिल हैं।

इन कार्यक्रमों पर फोकस…

– नागरिकों को प्रेरित करें कि अपने आवास, परिसर एवं प्रतिष्ठानों पर दीप प्रज्जवलन करें।

– पवित्र नदियों एवं जलाशयों के तट की संयुक्त प्रयासों से आकर्षक साज-सज्जा की जाएं।

– उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रभु श्रीराम से संबंधित प्रसंगों पर परिचर्चा का आयोजन करें।

– समाजसेवी संगठन व समूहों के सदस्यों से मिलकर रांगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएं।

– स्थानीय कलाकार एवं संस्थानों के सहयोग से विभिन्न गतिविधि आयोजित की जाएं।

– संस्कृति विभाग द्वारा जिलों में भेजी प्रमुख नाटिकाओं का प्रमुख स्थानों पर मंचन सुनिश्चित कराएं।

– समस्त गतिविधियां पर्यावरण के हितार्थ तथा जीरो वेस्ट अवधारणा पर आधारित होंगे।

– कार्यक्रमों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रहे।

Views Today: 2

Total Views: 90

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!