सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश में नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश में यह अभियान 2 से 10 अक्टूबर 2026 तक संचालित होगा। अभियान में राजस्व विभाग द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकासखंड स्तर पर और नगरीय निकायों में जनसेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसमें नगरीय विकास एवं आवास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और लोक सेवा प्रबंधन विभाग सहयोग करेंगे। इन शिविरों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मौके पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। शिविरों में आवेदकों के पंजीयन से लेकर उनके आवेदनों के निराकरण एवं हितलाभ वितरण की जानकारी व्यवस्थित रूप से संधारित की जाएगी। साथ ही, नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे पात्र हितग्राही योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत हो सकें। सेवा सेतु अभियान के साथ जन-विश्वास अभियान को भी जोड़ा जाएगा। इसके माध्यम से नागरिकों तक शासन की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी और उनका लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। अभियान में आवेदनों के निराकरण और हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा

0 Views

Leave a Reply