विजय शाह के स्वागत करने देर रात तक बैठे रहे ग्रामवासी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, खंडवा। हरसूद विधानसभा क्षेत्र की जनता के दिलों पर राज करने वाले मंत्री कुंवर विजय शाह विधायक एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल में शामिल होने के पश्चात पहली बार अपने क्षेत्र में जनता का आशीर्वाद एवं आभार व्यक्त करने पहुंचे। रात को 2 बजे तक ग्राम वासियों ने अपने लाडले मंत्री श्री शाह का आत्मीय अभिनंदन स्वागत किया। भैया रे भैया विजय भैया, हरसूद क्षेत्र की नैया विजय भैया, हमारा सेवक कैसा हो विजय भैया जैसा हो, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के उद्घोष के साथ मंत्री श्री शाह का आतिशबाजी के साथ ढोल ढमाकों के बीच स्वागत किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि देश के पहले आदिवासी नेता मंत्री विजय शाह है जो क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से एक ही क्षेत्र से लगातार आठ बार विजय श्री प्राप्त कर भाजपा का परचम लहराया है, उनकी नेतृत्व क्षमता को देखते हुए भाजपा संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा छठवीं बार कैबिनेट मंत्री का पद का दायित्व सौंपा है। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्र वासियों ने अपने चहेते मंत्री का जोरदार स्वागत किया। अलाव जलाकर रात्रि में अपने मंत्री का इंतजार करते रहे और अर्धरात्रि में जब पहुंचे तो उनका सम्मान किया। मंत्री ने भी सभी से मिलकर अपनी जीत के प्रति धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंत्री श्री शाह ने कहा कि आप सभी का इसमें और प्यार जो मुझे प्राप्त हुआ है उसी का परिणाम है कि लगातार आठ बार विधायक के साथ 6 बार मंत्री बनाकर आपकी सेवा के लिए फिर हाजिर हुआ हूं प्रदेश के जनजाति कल्याण के साथ में क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दूंगा । निरंतर क्षेत्र का विकास कर इस आदिवासी विधानसभा क्षेत्र को नंबर एक बनाऊंगा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि दो दिनों से लगातार मंत्री श्री शाह अपने क्षेत्र में हर गांव पहुंचकर क्षेत्र की जनता का धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं। ग्राम खेड़ी, राजुर, जोगीबेड़ा, आशापुर, हरसूद, जामनीया कला, फेफरी, लंगोटी पटाजन ,रोशनी, शाहिद अली गांव में पहुंचे। जहां मंत्री श्री शाह का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री शाह के साथ संतोष सोनी, अशोक वर्मा, सुनील जैन, संतोष सिटोके, केवल पटेल, हर्षल तोमर ,कमल खंडेलवाल ,दीपक वर्मा, संतोष कुमरावत, विजय मंत्री, गौरी शंकर भाई, सुंदर सोनी, जगन्नाथ यादव, सुंदर सोनी, जगन्नाथ यादव, रामजीवन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Views Today: 14

Total Views: 280

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!