पुलिस ने 1 किलो अफीम के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, सीहोर। स्थानीय पुलिस ने अफीम के साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मंडी सीहोर में ७ जनवरी की देर रात्रि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक मोटर साइकिल पर एक व्यक्ति अवैध रूप से अफीम लेकर भोपाल की ओर से बेचने की फिराक में रात्रि में नये आरटी कार्यालय के सामने आने वाला है। सूचना पर स्टाफ की मदद से मौके पर आरोपी राजूराम जाट पिता भगाराम निवासी खातियासनी जोधपुर राजस्थान एवं अशोक जाट पिता सीताराम जाट निवासी इटावा जदीद रेहटी सीहोर को पकड़ा गया। आरोपियों के पास से दो पेकेट में कुल 1 किलो 150 ग्राम अवैध अफीम कीमती लगभग 2 लाख व एक सिफ्ट कार एमपी ०४ सीएल 2755 एवं एक मोटर साइकिल आरजे १९ बीके 7852 तथा नगदी 2 लाख रुपए बरामद किए गए। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जिनसे अवैध अफीम प्राप्त करने के स्त्रोत की जानकारी एकत्र की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी के निर्देशन एवं एएसपी सीहोर गीतेश गर्ग एवं नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर निरंजन सिहं राजपूत के मार्गदर्शन मे टीम गठित की गई। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मंड़ी निरीक्षक गिरीश दुबे, सहायक उपनिरीक्षक देवी प्रसाद सैनी, प्रधान आरक्षक छगन मालवीय, आरक्षक रामविलास जाट, अतुल ंिसंह, अभिषेक गोस्वामी, सैनिक नीरज गुर्जर की भूमिका रही।

354 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!