हाइवे बनाया पर नहीं बनाया एप्रोच रोड, सात गांव के ग्रामीणों ने लगा दिया जाम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, बैतूल। बैतूल से इंदौर तक हाइवे फोरलेन बना रही कंपनी ने हाइवे तो बना दिया, लेकिन हाइवे किनारे बसे ग्रामों में पहुंच मार्ग एप्रोच रोड बनाना कम्पनी भूल गई। अब भूल गई या जानबूझकर नहीं बनाई गई यह तो कंपनी के कर्ताधर्ता ही जाने। लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार रास्ता जाम कर दिया। सूचना मिलते ही तहसीलदार मौके पर पहुंचे। जहां ग्रामीण कलेक्टर को बुलाने की मांग करने लगे। बताया जा रहा है कि जब तहसीलदार ग्रामीणों की मुलाकात कलेक्टर से कराए जाने का आश्वासन दिया तब ग्रामीणों ने सड़क से जाम हटा लिया। ग्राम रोंढा सरपंच तरुण कालभोर ने बताया कि हाइवे फोरलेन के दायरे में भडूस, ढोंधवाड़ा, करजगांव सहित लगभग 1 दर्जन गांव आते हैं। लेकिन कम्पनी ने ऐसी जगहों पर एप्रोच रोड बना दिए जहां से ग्रामों में पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में ग्रामीणों ने कंपनी के अधिकारियों से मिलकर इस संबंध में चर्चा करते हुए वस्तु स्थिति से अवगत भी कराया था। यह भी बताया था कि किस स्थान पर एप्रोच रोड बनाया जाना ग्रामीणों के लिए सुविधाजनक होगा, लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने इसे अनसुना कर दिया। लिहाजा ग्रामीणों को मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे थे। यह तय किया गया है कि शाम 4 बजे सभी ग्रामों के ग्रामीण कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी से मुलाकात कर अपनी समस्या से उन्हें अवगत कराएंगे ताकि इसका निराकरण किया जा सके।

116 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!