यातायात पुलिस ने की कार्यवाही

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज आवाज निकालने वाले बुलेट चालकों पर पर लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा विशेष मुहिम चलाई जा रही है। यातायात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों पर वाहन चेकिंग लगाकर बुलेटो को थाना यातायात लाया गया। जहां मैकेनिक द्वारा बुलेटो के साइलेंसर का परीक्षण कराया गया तथा जिन बुलेट के साइलेंसर मॉडिफाई पाए गए उन बुलेट के साइलेंसर मौके पर बदलवाकर मानक साइलेंसर लगवाए एवं चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान यातायात पुलिस ने 10 बुलेटों के साइलेंसर मॉडिफाई पाए जाने पर 10 हजार रुपए का समन शुल्क वसूला। इसी प्रकार पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय के आदेश के पालन में दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट एवं चार पहिया वाहन पर बिना सीट बेल्ट लगाकर चलाने वाले चालकों के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत 110 चालान बनाए, जिनसे 42 हजार रुपए का समन शुल्क वसूल किया गया।

131 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!