Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

अवैध गैस गोदाम में विस्फोट में घायल मां-बेटे की मौत, 6 लोगों का उपचार

2 min read
Text Size:

 खंडवा। शहर के घासपुरा क्षेत्र में घरेलू गैस की टंकियों के अवैध गोदाम में लगी आग व विस्फोट में घायलों में से दो की मौत हो गई है। घटना के लिए जिम्मेदार आरोपित राजेश पंवार ने अपनी पत्नी माधुरी और अपने पुत्र को खो दिया। वहीं इस हादसे में घायल छह अन्य लोगों का उपचार चल रहा है। इस अवैध धंधे की वजह से परिवार ही उजड़ गया है। आरोपित राजेश जेल में है।

शहर में हुए गैस कांड की आग में झुलसी 42 वर्षीय माधुरी पत्नी राजेश पंवार की तीन दिन बाद उपचार के दौरान इंदौर में मौत हो गई। वहीं 22 वर्षीय बेटे दीपक ने भी दम तोड़ा दिया है। इलाज इंदौर के एमवाय अस्पताल में चल रहा था। दोनों मृतक घटना वाले दिन ब्लास्टिंग की चपेट मे आने से 90 प्रतिशत तक झुलस गए थे।

गैस टंकी में हुए विस्फोट की चपेट में आने से राजेश की पत्नी माधुरी और दो बेटे दीपक और रोशन गंभीर रूप से घायल हुए थे। इनका इंदौर में उपचार चल रहा था। तीन दिन से मां-बेटा वेंटिलेटर पर ही थे। घटना के बाद उन्हे पहले जिला अस्पताल लेकर जाने पर हालत गंभीर होने से डाक्टर ने तत्काल इंदौर भी रेफर कर दिया था। इंदौर में वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते रहे। अंतत: मां माधुरी और 22 वर्षीय बेटा दीपक जिंदगी से हार गए।
आग की चपेट में आने से आरोपित राजेश की मां 65 वर्षीय कलावती पंवार ,कर्मचारी 16 वर्षीय भानुप्रताप भांंवरे,16 वर्षीय हर्षल भगत, और 32 वर्षीय सतीश विश्वकर्मा का उपचार चल रहा है।
जिम्मेदारों पर नहीं हुई प्रभावी कार्रवाई
इस गैसकांड में दो मौत के बाद भी इसके लिए जिम्मेदारों और इसे गैस की टंकियां उपलब्ध करवाने वाली गैस एजेंसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। बताया जाता है गैस एजेंसी संचालक रसुखदार होने से विभाग कार्रवाई करने में उदासिनता बरत रहा है। कोतवाली पुलिस द्वारा इस मामले में दर्ज प्रकरण में दो मौत के बाद आरोपित के विरूद्ध गैर इरादतन हत्या की धाराएं भी बढा सकती है।
80 Views
What do you think?

Leave a Reply