Skip to content
Saturday, 31 October 2026
भोपाल

खंभे पर चढ़े युवक की हाई टेंशन लाइन का करंट लगने से मौत

1 min read
Text Size:

भोपाल। कोलार थाना इलाके में बिजली सुधारने के लिए खंभे पर चढ़े युवक की हाई टेंशन लाइन का करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। उसका बुरी तरह झुलसा शव करीब दो घंटे तक तारों में ही लटका रहा। बिजली सप्लाई बंद करने के बाद शव को क्रेन की मदद से नीचे उतारा जा सका। कोलार थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम इनायतपुर निवासी 25 वर्षीय कृष्णगोपाल पुत्र गोविंद यादव निजी तौर पर बिजली सुधारने का काम करता था। उसके घर की बिजली बार-बार गुल हो रही थी। कनेक्शन चेक करने के लिए वह घर के पास लगे खंभे पर चढ़कर अपने घर का कनेक्शन ठीक कर रहा था। इस दौरान वहां से गुजर रही 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन से उसे करंट लग गया। तेज धमाके साथ वह बुरी तरह झुलसकर तारों में उलझकर रह गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply