अनोखा तीर, बैतूल। बैतूल बाजार में एक ज्वेलरी की दुकान पर ग्राहक बनकर आए चोर ने दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना का तब पता चला जब ज्वेलर्स संचालक ने शाम के समय दुकान बंद करते समय ज्वेलरी को चैक किया तो एक ज्वेलरी कम मिली। इसकी शिकायत बैतूलबाजार थाने में दर्ज की है। चोरी की वारदात ज्वेलरी की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैतूल बाजार के बाजार चौक स्थित सचिन ज्वेलर्स की दुकान पर शनिवार की शाम को लगभग 5 से 6 बजे एक व्यक्ति ज्वेलरी खरीदने के लिए आया, उक्त व्यक्ति द्वारा लॉकेट दिखाने के लिए कहा गया। एक डब्बे में कनौती के दो पीस जिनका वजन 11.500 ग्राम का पैकेट चुराकर ले गया। जब दुकान संचालक ने सामान चैक किया तो उसमें कनौती कम पाई गई। जब दुकान के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो ज्वेलरी खरीदने आए एक व्यक्ति द्वारा कनौती की चोरी करते दिखाई दे रहा है। इसकी सूचना बैतूलबाजार थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फूटेज खंगाले जिसमें काला जैकेट पहने हुए और केप लगाए हुआ था। कैप लगा होने के कारण फुटेज में उसका चेहरा स्पष्ट नहीं दिख पा रहा है। कुछ देर तक उक्त युवक ज्वेलरी की दुकान पर बैठा रहा है और मौके देखते हुए उसने हाथ साफ कर दिया और जैकेट में ज्वेलरी रखकर फरार हो गया। इस चोरी की घटना में दुकान संचालक को लगभग 60 हजार रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। इधर बैतूल बाजार थाना प्रभारी बबीता उईके ने बताया कि ज्वेलरी संचालक ने शिकायत की है। शिकायत के आधार पर चोरी की जांच की जा रही है।
Views Today: 2
Total Views: 84

