मेले में गुब्बारे फोड़ते थे ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, अब मिला अर्जुन अवार्ड

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन। जिले के झिरन्या के रतनपुर गांव के निशानेबाज व ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह वीर बहादुर सिंह तोमर 21 वर्षीय को अर्जुन अवार्ड मिलेगा। राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा हुई। घोषणा के बाद जिले सहित झिरन्या और रतनपुर में जश्न शुरू हो गया।

पिता वीर बहादुर सिंह तोमर, काका नीतिराज सिंह तोमर ने मिठाई बांटी। ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने दो माह पहले ही कोरिया के चांगवोन में आयोजित 15वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस के गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

टीम इवेंट में सिल्वर मेडल भी जीता था। वह एशियन चैंपियन बने। अब चार साल तक ऐश्वर्य के नाम यह रिकार्ड रहेगा। ऐश्वर्य ने बताया कि प्रदर्शन के बाद लग रहा था कि अवार्ड मिलेगा। क्योंकि एक साल से लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहूं हूं।

खेती-किसानी करने वाले पिता ने बताया ऐश्वर्य बचपन में गांव सहित आसपास के मेलों में जब भी जाता था, तो उसकी सबसे ज्यादा दिलचस्पी छर्रे की बंदूक से गुब्बारे फोड़ने में रहती थी। वह इस बंदूक से गुब्बारों पर निशाना साधकर बहुत खुश होता था। पिता वीर बहादुर ने बताया उनके कुनबे में रायफल व बंदूक जैसे लाइसेंसी हथियार पारंपरिक रूप से रखे जाते हैं।

उन्होंने बताया कि तब 14 वर्षीय ऐश्वर्य ने निशानेबाजी के गुर सीखने के बारे में मन बनाया था। मेरे भांजे नवदीप सिंह राठौड़ भोपाल में राज्य सरकार की निशानेबाजी अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे थे।एकेडमी में चयन नहीं हुआ। अगले साल दोबारा ट्रायल दिया। इसमें चयन हुआ। इसके बाद लगातार मेहनत से ऐश्वर्य ने कई पदक जीते।

184 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!