बुरहानपुर। खकनार थाना क्षेत्र 35 वर्षीय सुभाष पवार की कुछ युवकों ने हत्या कर दी। नांदुरा खुर्द बंजारा टांडा के रहने वाले पवार पर शाम पौने छह बजे के आसपास कुल्हाड़ी व अन्य धारदार हथियारा से लैस करीब 6-7 युवक उसके घर में घुसे और दनादन वार कर सुभाष की जान ले ली। मृतक सुभाष की पत्नी डाली बाई और भाई विजय पवार ने बुधवार को पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार
हत्या की सूचना मिलने के बाद खकनार थाना पुलिस बंजारा टांडा पहुंची और हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें संतोष पुत्र जैतिया बंजारा, पन्नालाल उर्फ राजाराम और लक्ष्मण उर्फ लच्छू पुल संतोष निवासी बड़ा टांडा शामिल हैं। मृतक सुभाष ने इनके अलावा चार अन्य लोगों इंदल पुत्र संतोष, रतिलाल पुत्र जैतिया, कैलाश पुत्र जैतिया औराहुल पुत्र रतिलाल के नाम अपने आवेदन में लिखे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आरोपित नहीं बनाया है।
पंद्रह दिन पहले ही सूरत से लौटा
मृतक के स्वजन ने बताया कि आरोपितों और सुभाष के बीच करीब चार माह पहले भी विवाद हुआ था। जिस पर दोनों पक्षों के खिलाफ खकनार थाने में प्रकरण दर्ज किया गया था। विवाद शांत कराने के लिए परिवार के लोगों ने सुभाष को सूरत भेज दिया था। वहां वह काम करने लगा था। करीब पंद्रह दिन पहले ही सुभाष गांव लौटा था। इसके बाद से आरोपितों ने फिर उसे जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया था। जिसके चलते वह और परिवार दहशत में जी रहा था।
Views Today: 2
Total Views: 74

