पुलिस ने नकबजनी के आरोपी को किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

आरोपी ने जेल से छूटते ही दुकानों व घरों को बनाया निशाना

अनोखा तीर, भीकनगांव। स्थानीय पुलिस ने चोरी के अरोपी को गिफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिला खरगोन में लगातार चोरी की घटनाएं रही की थी। जिस पर अंकुश लगाने के निर्देश पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर ग्रामीण राकेश गुप्ता एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन चन्द्रशेखर सिंह द्वारा दिए गए। जिसके बाद एसपी खरगोन धर्मवीर सिंह के निर्देशन, एएसपी खरगोन मनोहरसिंह बारिया शहरी, तरुणेन्द्रसिंह बघेल ग्रामीण, एसडीओपी भीकनगांव राकेश आर्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भीकनगांव निरीक्षक मीना कर्णावत के नेतृत्व में पुलिस टीम को नकबजनी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार १० दिसंबर को २०२३ को फरियादी संदीप पिता रामचन्द्र गुप्ता उम्र 36 वर्ष निवासी 15/11 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी भींकनगांव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 दिसंबर २०२३ की रात्री में मेरी दुकान की एक शटल के दोनों ताले तोड़कर गल्ले में रखे करीबन 40 हजार रुपए कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया। उक्त घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पुलिस टीम रवाना की गई। जब दुकान के सीसीटीव्ही कैमरे को बारीकी से देखा तो पता चला कि उक्त व्यक्ति पहले भी कई बार घटना को अंजाम दे चुके हैं। खूफिया तंत्र द्वारा पता लगाया गया कि उक्त व्यक्ति सत्या पिता थावरिया है, वह एक-दो दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ है व आदतन अपराधी है। आरोपी की तलाश के लिए टीम खरगोन रवाना की गई। पतारसी के दौरान आरोपी सत्या खरगोन बस स्टैंड पर मिला। जिसके कब्जे से करीबन 3५ सौ रुपये प्राप्त हुए। सख्ती से पूछताछ के बाद उसने बताया कि बाकी की रकम मैंने शहनाई गार्डन के आगे खेत की दीवाल के किनारे छुपा रखे हैं। जिसके बाद टीम आरोपी को लेकर मौके पर पहुंची तो आरोपी ने गढ्ढा खोदकर रुपए पुलिस को बरामद कराए। पुलिस द्वारा बताया गया कि सत्या पिता थावरिया जाति बारेला उम्र 19 साल निवासी ग्राम गोंटिया चौकी सिरवेल थाना भगवानपुरा हाल डाबरिया फाल्या खरगोन को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग भीकनगांव राकेश आर्य, थाना इंचार्ज प्रभारी उपनिरीक्षक रामआसरे यादव, उपनिरीक्षक गोपालसिंह बघेल, सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मीनारायण पाल, आरक्षक आशीष, आरक्षक राकेश पाटिल, आरक्ष

266 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!