Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
बैतूल

बोडखी में तेंदुए की दस्तक से दहशत

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, बैतूल। आमला के उपनगर क्षेत्र बोडखी में सुबह 5 बजे तेंदुआ देखा गया है। सुबह आने-जाने वालों ने तेंदुआ को देखा वही सीसी टीवी में भी तेंदुआ की तस्वीर भी कैद हो गई। तेंदुए की आमद से शहर में दहशत का माहौल बन गया है। लोगों का मानना है कि जंगलों में पानी की कमी हो जाने के कारण जंगली जानवर अब शहर का रुख कर रहे हैं। लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कोई घटना की जानकारी नहीं मिली है। वन विभाग को भी तेंदुए की दस्तक की जानकारी मिली है। इस विषय में जब वन परिक्षेत्र अधिकारी रामस्वरूप उइके से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि तेंदुए की जानकारी मिली है इसलिए एक टीम को भेजा गया है, जो कि तेंदूए की तलाश कर रही है। फिलहाल तेंदुए से कोई घटना की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन वनकर्मियों द्वारा सर्चिंग की जा रही है।

349 Views
What do you think?

Leave a Reply