Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
बैतूल

दिन दहाड़े नशीला पदार्थ सुंघाकर वृद्धा से लूटे जेवरात

3 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, बैतूल। बैतूल शहर में महिलाओं की लूटेरी गैंग सक्रिय हो गई है। इस गैंग द्वारा नशीला पदार्थ सुंघाकर दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इस लुटेरी गैंग को पुलिस का बिलकुल भय नहीं है। इस तरह की बढ़ती लूट की घटनाओं से अब शहरवासी हतप्रभ है। पुलिस की तरफ से अभी तक कोई बड़ा एक्शन नहीं हुआ है। लूट की घटना का ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के खंजनपुर मालवीय वार्ड का सामने आया है। यहां एक वृद्धा को नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला के पास से सोने, चांदी के आभूषण लूट लिए। यह लूट की घटना को एक अज्ञात महिला द्वारा अंजाम दिया है। इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खंजनपुर मालवीय वार्ड निवासी उज्जवल पांसे ने बताया कि बुधवार को घर में मां अकेली थी, लगभग दोपहर 12 बजे एक अज्ञात महिला आई और 65 वर्षीय मां इंदिरा बाई के पास से सोने का मंगलसूत्र, कंगन और कड़े सहित नगदी रूपए पर हाथ साफ कर दिए। जब वे घर पहुंचे तो घटना के संबंध में मां ने सारी बाते बताई। इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। अज्ञात महिला द्वारा नशीला पदार्थ सूंघाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद से वार्डवासी हतप्रभ हैं।

शहर में बेखौफ घूम रही है लुटेरी गैंग

नशीला पदार्थ सूंघाकर लूट की घटना को अंजाम देने वाली महिलाओं की यह लूटेरी गैंग शहर में बेखौफ घूम रही है। यह कोई पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी कोतवाली थाने से कुछ ही दूर स्थित गोठी कालोनी चक्कर रोड में इसी तरह से लूटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। यहां भी वृद्धा को नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर लिया और आभूषण लूट लिए थे। इस घटना का अभी तक खुलासा भी नहीं हुआ कि बुधवार दोपहर दिन दहाड़े फिर एक बार लूट की घटना को अंजाम दे दिया। वृद्ध महिला ने बताया कि अज्ञात महिला घर पर आई थी और उसके मुंह पर कपड़ा बंधा था। महिला ने मुंह पर हाथ रखा और वैसे ही वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो पता चला कि गले का मंगलसूत्र और हाथ के सोने के कड़े गायब थे। महिला ने चंद मिनटो में दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गई।

पुलिस का नहीं है भय

शहर में अपराधिक घटनाएं दिनो दिन बढ़ते जा रही है। अपराधियों में पुलिस का जरा भी भय नहीं है। शहर में चोरी लूट की वारदाते कुछ महीने से बढ़ते ही जा रही है। पुलिस कई घटनाओं का अभी तक पता नहीं लगा पाई है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे है। दिन हो या रात अपराधी इतने बेखौफ है कि आसानी से लूट और चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे देते है और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग पाती है। कहीं न कहीं कार्रवाई नहीं होने से पुलिस का ढूलमूल रवैया भी सामने आया है।

118 Views
What do you think?

Leave a Reply