कालेजों में प्रवेश का आंकड़ा बढ़ाने के लिए स्कूलों में चलाया जाएगा कालेज चलो अभियान

schol-ad-1

भोपाल- प्रदेश भर के कालेजों में प्रवेश का आंकड़ा बढ़ाने के लिए स्कूलों में अभी से कालेज चलो अभियान चलाया जाएगा। सत्र 2024-25 के तहत कालेजों में प्रवेश का आंकड़ा बढ़ाने के लिए यह अभियान 11 दिसंबर से 31 जनवरी तक चलाया जाएगा। इसके तहत स्कूलों में 12वीं के विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। संबंधित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं जिला शिक्षा अधिकारी एवं स्कूलों के प्राचार्य के सहयोग से यह अभियान चलाया जाएगा। गौरतलब है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के नवीन प्रविधानों से 12वीं उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को अवगत कराया जाना है।

दो साल से चलाया जा रहा अभियान
कालेज चलो अभियान पिछले दो साल से चलाया जा रहा है, लेकिन फिर भी कालेजों में प्रवेश का आंकड़ा बढ़ नहीं रहा है। पिछले साल प्रदेश भर के कालेजों में करीब पांच लाख सीटें रिक्त रह गई थी। वहीं इस साल 40 नए कालेज जुड़ने से और भी अधिक सीटें बढ़ गई, लेकिन साढ़े पांच लाख सीटें खाली भी रह गई। इस कारण इस बार अभी से स्कूलों में अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में किया जाएगा जागरूक
इस अभियान में पीपीटी प्रस्तुतिकरण के माध्यम से पूरी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में नवीन प्रविधानों से 12वीं उत्तीण होने वाले विद्यार्थियों को अवगत कराया जाना है। इसमें विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शुरू किए गए नए कोर्स के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

Views Today: 4

Total Views: 46

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!