Skip to content
Thursday, 5 November 2026
मध्य प्रदेश

आनलाइन गेमिंग अड्डे पर छापा, सात युवतियां और दो युवक गिरफ्तार

1 min read
Text Size:

इंदौर। जूनी इंदौर थाने की पुलिस ने जुए के हाईटेक अड्डे पर छापा मारा। आनलाइन गेमिंग अड्डे से पुलिस ने सात युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार किया। संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मोबाइल, लैपटाप, कंप्यूटर जब्त किए हैं। तार मुंबई और राजस्थान से जुड़े हुए हैं।

एसआइ रिद्धि शर्मा के मुताबिक छापा नवरंग प्लाजा पर पड़ा था। पुलिस ने यहां से कृतिका, ज्योति, शिवानी, शीतल, मीना, स्वाति, सुप्रीत सहित अनिकेत और अंकित को गिरफ्तार किया है। आरोपित राकी बुक और डायमंड एक्सचेंज के नाम से आनलाइन जुए की आइडी बना रहे थे।

पूछताछ में बताया कि काल सेंटर का संचालक लक्की है। एक फाइनेंस कंपनी में कालिंग की नौकरी करने वाली युवती के जरिये उसने स्टाफ की भर्ती की थी। आरोपित वेतन के साथ प्रत्येक आइडी पर कमिशन भी देता था। लक्की ने अपनी पहचान भी उजागर नहीं की थी। वह हर महीने सैलरी और कमीशन देता था।
पुलिस को खबर मिली कि लक्की डूंगरपुर (राजस्थान) का है। फिलहाल भोलाराम उस्ताद मार्ग की तरफ रहता है।
94 Views
What do you think?

Leave a Reply