Skip to content
Thursday, 5 November 2026
भोपाल

सीएम शिवराज से मिले कमल नाथ, विधानसभा चुनाव में जीत पर दी बधाई

1 min read
Text Size:

भोपाल। मप्र विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने सीएम हाउस पहुंचे। सीएम शिवराज ने मुस्कराकर कमल नाथ का स्वागत की। कमल नाथ ने शिवराज को विधानसभा चुनाव में जीत की बधाई दी। इस दौरान कमल नाथ के सुपुत्र और छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ भी उनके साथ थे।

प्रदेश हित के कामों में करेंगे मदद

सीएम हाउस से निकलते वक्त कमल नाथ ने मीडियाकर्मियों से कहा कि कि मैं अभी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिला और उन्हें बधाई दी। जब मैं मुख्यमंत्री बना था, तो वो भी मुझे बधाई देने आए थे। मैंने उन्हें आश्वस्त किया कि हम विरोधी दल रहेंगे, परंतु हम प्रदेश हित में जो भी कर सकते हैं, वो मदद करेंगे। आज प्रदेश में कई गंभीर समस्याएं हैं। प्रदेश के सामने बहुत बड़ी चुनौती बेरोजगारी की है। प्रदेश में बहुत बड़ी चुनौती हमारे कृषि क्षेत्र की है। हमारे प्रदेश की आर्थिक गतिविधि बनी रहे और इसमें हमारा जो योगदान हो सकता है, हम अवश्य देंगे।

80 Views
What do you think?

Leave a Reply