Skip to content
Thursday, 5 November 2026
भोपाल

बैरागढ़ से दुष्कर्म का मामला आया सामने, शिकायत दर्ज

1 min read
Text Size:

राजधानी भोपाल के व्यापारी नगर बैरागढ़ थाना अंतर्गत दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां आरोपी युवक ने पहले युवती से जान पहचान बढ़ाई। फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और शादी से मुकर गया। जिसके बाद पीड़िता पुलिस थाने पहुंची और इसकी शिकायत दर्ज करवाई। वहीं, पुलिस ने टीम का गठन करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आइए जानें विस्तार से…

जानें पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, पीड़िता ने बताया कि विकास उर्फ वीधानी बंटी द्वारा 2 साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ शाररिक सम्बंध बना रहा था। जब भी पीड़िता शादी के लिए कहती तो वो इस बात से मुकर जाता था। विकास मेरे किराए के मकान में आया और तब भी मैंने शादी का कहा तो मुकर गया और मारपीट कर जबरदस्ती करने लगा। बता दें कि काफी समय से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पर धारा 376, 376 2N और 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply