Skip to content
Thursday, 5 November 2026
भोपाल

एक दिसंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी, किसान ऐसे कराएं पंजीयन

2 min read
Text Size:

भोपाल- जिले में धान उपार्जन के लिए पंजीयन एक दिसंबर से शुरू होंगे। किसान ग्राम पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र, सहकारी समिति पर तथा एमपीआनलाइन कियोस्क पर भी पंजीयन करा सकते हैं। जिला आपूर्ति नियंत्रक मीना मालाकार ने बताया कि जिले में खरीफ समर्थन मूल्य पर एक दिसंबर से धान खरीदी की जाएगी। भोपाल जिले में 64 किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया गया है। धान विक्रय के लिए कृषकों द्वारा ई-उपार्जन पोर्टल पर स्लाट बुक किए जा सकते हैं।

इन केंद्रों पर कराएं पंजीयन
धान उपार्जन के लिए जिले में एक खरीदी केन्द्र किसान सहकारी विपणन समिति मर्यादित भोपाल बालाजी वेयरहाउस ईंटखेडी को बनाया गया है। बता दें कि जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने के लिये पंजीयन के लिए किसानों द्वारा स्वयं के मोबाइल अथवा कम्प्यूटर द्वारा ग्राम पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र, सहकारी समिति पर निश्शुल्क पंजीयन तथा एमपीआनलाइन कियोस्क, कामन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्रों पर निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित सायबर कैफे पर 50 रुपये का शुल्क जमा करवाकर धान का पंजीयन करवा सकते हैं।
इनके पंजीयन सहकारी संस्था के केन्द्रों पर होंगे
जिला आपूर्ति नियंत्रक मीना मालाकार ने बताया कि सिकमी, बटाईदार एवं वनपट्टावारी किसानों के पंजीयन सहकारी समिति, सहकारी विपणन, सहकारी संस्था के केन्द्रों पर किए जाएंगे। किसान का पंजीयन केवल उसी स्थिति में हो सकेगा, जबकि भू-अभिलेख में दर्ज खाते एवं खसरे में दर्ज नाम का मिलान आधार कार्ड में दर्ज नाम से होगा। पंजीयन के लिये आधार नम्बर का वेरिफिकेशन उससे लिंक मोबाइल नम्बर पर प्राप्त ओटीपी से या बायोमेट्रिक डिवाइस से किया जायेगा। किसान के परिवार में जिन सदस्यों के नाम भूमि होगी, वे सभी अपना पृथक-पृथक पंजीयन कराएंगे। किसान की भूमि यदि अन्य जिले में है तो उस जिले में पंजीयन कराया जाएगा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर भूमि होने पर एक ही केन्द्र पर सभी भूमियों का पंजीयन होगा।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply