Skip to content
Thursday, 5 November 2026
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोजगार मेला के जरिये नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

2 min read
PM Cares for Children Scheme: PM मोदी की बेसहारा बच्चों को सौगात, हर महीने मिलेगा 4000 ₹ स्टाइपेंड; 23 साल की उम्र में मिलेंगे 10 लाख
Text Size:

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवनियुक्त कर्मियों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे।

यह रोजगार मेला देश भर के 37 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इस पहल का समर्थन करने वाले केन्द्र सरकार के विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों/केन्द्र- शासित प्रदेशों में भर्तियां की जा रही हैं। देश भर से चुने गए नए कर्मचारी सरकार के राजस्व विभाग, गृह मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, वित्तीय सेवाएं विभाग, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा श्रम और रोजगार मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में योगदान करेंगे।

यह रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। इस रोजगार मेले से आगे और रोजगार सृजित करने की दिशा में एक उत्प्रेरक के तौर पर कार्य करने और युवाओं को अपना सशक्तिकरण करने एवं राष्ट्रीय विकास में भागीदारी हेतु सार्थक अवसर प्रदान किए जाने की उम्मीद है।

नवनियुक्त कर्मी अपने रचनात्मक विचारों और भूमिका-संबंधी दक्षताओं के माध्यम से अन्य बातों के साथ-साथ देश के औद्योगिक, आर्थिक एवं सामाजिक विकास को मजबूत करने के कार्य में योगदान देंगे, जिससे प्रधानमंत्री के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में मदद मिलेगी।

नवनियुक्त कर्मियों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर एक ऑनलाइन मॉड्यूल कर्मयोगी प्रारंभ के माध्यम से स्वयं को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिलेगा। आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर ‘कहीं भी किसी भी उपकरण पर’ सीखने के प्रारूप में 800 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply