Skip to content
Thursday, 5 November 2026
मध्य प्रदेश

पिपलियामंडी में 30 हजार रुपये और मंदसौर में 24 हजार रुपये क्विंटल बिका लहसुन

2 min read
Text Size:

 मंदसौर- मंदसौर का सफेद सोना यानी लहसुन की मांग देशभर के कई राज्यों में है। लहसुन की मांग अधिक होने से दामों में भी तेजी से उछाल आ रहा है। मंडी में लहसुन के उच्चतम भाव 24 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए, जबकि दो माह पहले लहसुन के दाम 15 हजार रुपये तक ही किसानों को मिल रहे थे।

लहसुन के दामों में उछाल

दीपावली के बाद से ही लहसुन के दामों में उछाल बना हुआ है। मंदसौर की लहसुन की तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, राजस्थान सहित अन्य राज्यों में मांग तेज है। मंगलवार को पिपलियामंडी में एक किसान का लहसुन 30 हजार रुपये क्विंटल के भाव में बिका।

अच्छे दाम मिलने से किसान भी खुश

लहसुन की मांग अधिक होने दामों में लगातार उछाल आ रहा है। लहसुन के दाम अच्छे मिलने से किसान भी खुश हैं। किसानों का कहना है कि अब लहसुन के दामों से लागत भी निकल रही है और लाभ भी मिल रहा है। तीन दिनों की छुटि्टयों के खुली मंडी में 13 हजार कट्टे लहसुन की आवक हुई। लहसुन के दाम 10000 से 24000 रुपये प्रति क्विंटल तक किसानों को मिले। दीपावली एवं विधानसभा चुनाव की छुटि्टयों के बाद मंडी खुलते ही सबसे ज्यादा लहसुन के दामों में उछाल है।
तीन दिन अवकाश के बाद खुली मंडी
इधर जिले में पिपलियामंडी में कृषि मंडी कर्मचारियों के अनुसार अवकाश के बाद शुरू हुई मंडी नीलामी में लहसुन के भाव 12 हजार रुपये प्रति क्विंटल से 30 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक भाव रहे हैं। 29 हजार 508 रुपये क्विंटल के मान से एबी फर्म के व्यापारी ने किसान रामगोपाल का लहसुन खरीदा। 24 हजार रुपये क्विंटल के भाव का लहसुन हरीश ट्रेडर्स पर किसान अशोक ने बेचा। मलवासा से आए किसान दशरथ पाटीदार का लहसुन 23 हजार रुपये प्रति क्विंटल बिका। किसान अच्छे भाव मिलने से खुश दिखाई दिए।
254 Views
What do you think?

Leave a Reply