यूएस में गूंजेगी खंडवा की बच्ची की किलकारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, खंडवा। किलकारी शिशुगृह संस्था में बालिका शुची व भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल का जन्मदिन मनाया गया। नगर के किशोर न्याय बोर्ड की अनीता शाह, समाजसेवी सुनील जैन एवं संस्था प्रमुख दीपमाला सुशील विधाणी उपस्थित थे। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि यह बालिका शुची यूएसए एडॉप्शन पर जाएगी। बालिका के बनने वाले नाना बर्थडे सेलिब्रेशन करने खंडवा संस्था में पहुंचे। संस्था में केक काटकर सेलिब्रेशन किया गया। बालिका शुची के माता-पिता द्वारा वीडियो कॉल पर बच्ची के साथ में जन्मदिवस मनाया गया। सहज समागम फाउंडेशन एडॉप्शन एजेंसी द्वारा यह आउट ऑफ इंडिया पहला एडॉप्शन है, जो नए नियमों को ध्यान में रखकर प्रिडिक्शन किया गया है। जिसकी एनओसी प्राप्त हो चुकी है। अब इस बच्चे की नागरिकता के लिए अप्लाई किया है। कोर्ट ऑर्डर होने के बाद नागरिकता प्राप्त होगी। संस्था द्वारा अब तक 11 बच्चों का कोर्ट ऑर्डर कर दिया गया है। पौने दो साल संस्था को पूर्ण हो चुके हैं। 6 बच्चों का पुनर्वास भी हो चुका है। इस प्रकार संस्था के माध्यम से 17 बच्चे मां पिता का प्यार नए जीवन में पा रहे हैं। सूची के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल, अनीता शाह, सुनील जैन, राजेंद्र पाराशर, शेखशकील, कन्हैया मंडलोई, पीयूष शर्मा, भुरु यादव, ऋरंगी उपाध्याय, श्याम पाटीदार उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 160

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!