Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

इंदिरा सागर बांध के प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर कार्रवाई

1 min read
Text Size:

खंडवा, मूंदी- इंदिरा सागर बांध परियोजना के निकट हाइ लेवल ब्रिज से एक व्यक्ति द्वारा ड्रोन उड़ाकर फोटो व वीडियो बनाने पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्र्रोन उड़ाने पर सीआइएसएफ की शिकायत पर नर्मदापुर निवासी वरूण कुमार आर्या के खिलाफ धारा 188 में प्रकरण दर्ज कर ड्र्रोन जब्त कर लिया गया है।

प्रतिबंधित क्षेत्र

नर्मदानगर थाना प्रभारी अशोक नरगावे ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इंदिरा सागर परियोजना का यह क्षेत्र फोटोग्राफी और वीडियो ग्राफी के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र है। यहां बिना अनुमति ड्रोन उड़ने पर भी प्रतिबंध है।

क्षेत्र 24 घंटे सीआइएफएफ की निगरानी में

बांध सहित यह क्षेत्र 24 घंटे सीआइएफएफ की निगरानी में भी रहता है। नर्मदापुर निवासी वरूण कुमार द्वारा ड्रोन उड़ाने पर सीआइएसएफ द्वारा थाने में शिकायत की गई थी। इसके चलते यह कार्रवाई कर करीब एक लाख रुपये मूल्य का ड्रोन जब्त किया गया है।

77 Views
What do you think?

Leave a Reply