Skip to content
Friday, 6 November 2026
भोपाल

कोलार सिक्स लेन में बाधक बन रहे अतिक्रमण पर लगाए नीले निशान

2 min read
Text Size:

भोपाल- कोलार सिक्स लेन रोड के निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर पीडब्ल्यूडी की टीम द्वारा नीले निशान लगाए गए हैं। इससे पहले अतिक्रमण पर लाल निशान लगाए गए थे, लेकिन अब यह रंग बदल दिया गया है। टीम द्वारा घर और दुकान के बाहर लगाए जा रहे इन नीले निशानों ने यहां के रहवासी और कारोबारियों को परेशानी में ला दिया है। पीडब्ल्यूडी की टीम ने कोलार के बीमाकुंज से लेकर अनुपम अस्पताल और यहां से लेकर ललिता नगर तक दर्जनों मकान, दुकान और व्यावसायिक संस्थानों पर नीले निशान लगाने का काम किया है। चूंकि एक तरफ की रोड का काम लगभग पूरा हो गया है। अब दूसरी तरफ का काम किया जाना है। ऐसे में अतिक्रमण हटाने के लिए ये निशान लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि ऐसे करीब 100 से ज्यादा निर्माण हैं, जिन्हें हटाना होगा।

कलेक्टर ने दिए थे तेज गति से काम करने के निर्देश
कलेक्टर आशीष सिंह ने कोलार सिक्स लेन रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था। उन्होंने काम में तेजी लाने के निर्देश भी दिए थे। उनके इस दौरे के बाद से ही यहां पर काम में गति देखने को मिल रही है।लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा बिना नोटिस के इस तरह संपत्तियों पर नीले निशान लगाना गलत है, इससे लोग भयभीत हो रहे हैं। एक साल पहले भी ऐसे ही बिना किसी जानकारी के लोगों के घर और दुकानों के बाहर लाल निशान लगा दिए गए थे। वहीं, लोक निर्माण विभाग इसे रूटीन कार्रवाई बता रहा है
विधानसभा चुनाव के चलते टल गई थी कार्रवाई
बताया जा रहा है कि अतिक्रमण हटना पहले से तय था, लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते इस काम को टाल दिया गया था। अब चुनाव होते ही रोड निर्माण के लिए प्रशासन ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। राजनीतिक दल भी रोड को लेकर राजनीति करते रहे हैं, लेकिन जनता को कोई स्थायी समाधान नहीं मिल पाया है।
इनका कहना है
करीब एक साल पहले सड़क के दायरे में आने वाले अवैध निमार्णों पर लाल निशान लगाए गए थे। अब लोक निर्माण विभाग ने कोलार सिक्स लेन निर्माण के लिए जरूरी जगह को लेकर नपती करके नीले रंग से निशान लगाए हैं। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
140 Views
What do you think?

Leave a Reply